Maati on Social Media

चार स्वास्थ्य शिविरों में 2060 लोगों को इलाज के साथ मिलीं दवाएं

चार स्वास्थ्य शिविरों में 2060 लोगों को इलाज के साथ मिलीं दवाएं

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के सीएसआर सहयोग से माटी न्यास की ओर से जिले के चार स्थानों पर लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य व दवा वितरण शिविर में 2060 लोगों का इलाज हुआ। एम्स व अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आंख, नाक-कान-गला, पेट व श्वांस समेत अन्य मर्ज से पीड़ित मरीजों को परामर्श के बाद निशुल्क दवाइयां दी। मुख्य अतिथि डीएम अनुनय झा ने महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज में स्वाथ्स्य शिविर के समापन समारोह में प्रमाण पत्र दिया। कहा कि उत्तम स्वास्थ्य ही सफल जीवन की कुंजी है। डीएम ने माटी न्यास को अपने अगले शिविरों में नशा-मुक्ति को भी शामिल करने का सुझाव भी दिया।

Source:https:livehindustan.com