Maati on Social Media

शिविर में 600 बच्चों ने प्रतिभा दिखाई

शिविर में 600 बच्चों ने प्रतिभा दिखाई

नोएडा। माटी की ओर से द मिलेनियम स्कूल, नोएडा में ‘बच्चों का माटी समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर एवं समापन समारोह में दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों के 600 बच्चों और उनके माता-पिता ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।

समापन समारोह की अध्यक्षता माटी न्यास के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने की। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा तथा दिल्ली विधायक दिलीप पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि एनडीएमसी क्षेत्र इलेक्ट्रिसिटी शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष, शलभ कुमार श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर नागेंद्र सिंह रहे।